हरनाज़ संधू का जीवन परिचय – Harnaaz Sandhu Biography in Hindi

आज के हमारे इस लेख मे हम भारतीय मॉडल के तौर पर मशहूर हरनाज़ संधू का जीवन परिचय (Harnaaz Sandhu Biography in Hindi) के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। आज हरनाज़ संधू पुरे विश्व मे आपना नाम फैला चुकी है और उसका कारण है उनका Miss Universe 2021 का ताज़ उन्हें मिला।

Harnaaz Sandhu Biography in Hindi

आज जब हरनाज़ के सर पर नई Miss Universe 2021 का ताज़ सजा तो पूरी दुनिया उनके बारे मे जानने के लिए उत्सुक है कि आखिर वह यहाँ तक कैसे पहुची, उनका रहन सहन कैसा है, उनकी पसंद नापसंद क्या है। ऐसे और भी कई सवाल के जिनका सवाल आप सब जानना चाहते होंगे।

भारत ने पूरे 21 साल बाद इस खिताब को अपने नाम किया है। हरनाज़ संधू ने इस करिश्मे को कर के दिखाया और आज अपने देश को गौरवान्वित किया है। तो दोस्तों आज के इस लेख मे हम आपको हरनाज़ संधू का जीवन परिचय (Harnaaz Sandhu Biography in Hindi) के बारे में आपको सभी जानकारी उपलब्ध करवाएंगे।

हरनाज़ संधू का जीवन परिचय – Harnaaz Sandhu Biography in Hindi

नामहरनाज़ संधू
पूरा नामहरनाज़ कौर संधू
टाइटलमिस चंडीगढ़ 2017 मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया 2018 फेमिना मिस इंडिया पंजाब 2019 मिस दिवा यूनिवर्स 2021
जन्म – स्थानचंडीगढ़
जन्मतिथि3 मार्च 2000
उम्र21 वर्ष
लम्बाई5 फीट 9 इंच
वजन53 किलोग्राम
गृहनगरचंडीगढ़
शिक्षासुचना प्रौघोगिकी स्नातक, पोस्ट ग्रेजुएट
स्कूलशिवालिक पब्लिक स्कूल, चंडीगढ़
विश्व-विद्यालयगवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स
पिता का नामगुरचरण सिंह संधू
माता का नामअमृत कौर संधू
आँखों का रंगभूरा
बालो का रंगभूरा
पेशामॉडल, डांसर, एक्ट्रेस
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
धर्मसिख
राशिवृषभ
राष्ट्रीयताभारतीय
पसंदीदा अभिनेताशाहरुख़ खान
पसंदीदा अभिनेत्रीप्रियंका चोपड़ा
पसंदीदा रंगसफ़ेद
नेटवर्थलगभग 1 से 2 करोड़ रुपए

हरनाज़ संधू का जन्म व परिवार

हरनाज़ संधू का जन्म भारत के चंडीगढ़ शहर मे 3 मार्च 2000 को हुआ था। वर्तमान मे इनकी उम्र 21 वर्ष है। यह सिख परिवार से ताल्लुक रखती है। इनके पिता गुरचरण सिंह संधू और माता अमृत कौर संधू है।

हरनाज़ संधू की शिक्षा

हरनाज़ संधू ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा चंडीगढ़ के शिवालिक पब्लिक स्कूल से पूरी की, जिसके बाद इन्होने चंडीगढ़ के गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स मे एडमिशन लिया और वहाँ से पोस्ट ग्रेजुएशन की degree ली।

इनकी हिंदी, इंग्लिश व पंजाबी भाषा पर अच्छी पकड़ है। हरनाज़ संधू को Dance, Yoga, Singing, Swimming, Horse Ridding व Cooking का शौक है।

हरनाज़ संधू का करियर

हरनाज़ अपनी माँ को अपना ideal बताती है। इनकी माँ ने एक स्त्री रोग विशेषज्ञ बनने के लिए अपने पितृसत्ता की रुढ़िवादी परम्परा को तोडा। हरनाज़ ने भी अपनी माँ की तरह स्त्री स्वास्थ्य जागरूकता पर कार्य किया।

इन्होने अपने Miss Diva कार्यकाल के समय इजराइल दूतावासव राजीव गाँधी कैंसर संस्थान और अनुसन्धान केंद्र और ख़ुशी एन.जी.ओ. के साथ मिलकर स्त्रियों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया था।

यह किशोरावस्था के समय से ही एक्टिंग करने की शौक़ीन रही है। इन्होने शुरूआती समय से ही अपने करियर को बनाने पर ध्यान दिया। हरनाज़ ने कई मॉडलिंग कार्यकर्म और फैशन शो मे भाग लिया और उसके बाद वह पेजेंट से जुड़ गयी

पेजेंट एक प्रकार का पब्लिक एंटरटेनमेंट प्रोग्राम होता है जिसमे पुराने समय के कपड़ो को पहन कर पुराने समय के इतिहास को दर्शाया जाता है। इस प्रोग्राम मे इन्होने छोटी उम्र से ही भाग लेना शुरू किया था और Miss India 2017 व Miss Max Emergaing Star 2018 के ख़िताब अपने नाम किये, इस खिताब को जीतने के बाद इनका नाम चर्चा मे आया था।

वही 2019 मे Miss India Punjab का ख़िताब हासिल किया, जिसके बाद सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम मे आयोजित Femina Miss India 2019 मे Participate किया। इस प्रतियोगिता मे उन्हें 12 स्थान मिला व इन्होने 29 अन्य उम्मीदवारों को हराते हुए यह स्थान हासिल किया था।

हरनाज़ संधू मिस दिवा 2021 खिताब

हरनाज़ अपने सफ़र मे आगे बढती गयी और इस वर्ष 16 अगस्त 2021 मे उन्होंने Miss Diwa 2021 के Top 50 semifinalist मे Qualify किया। इसके बाद इन्हें 23 अगस्त 2021 को इस प्रतियोगिता मे Top 20 स्थान मिला। इसके साथ उन्होंने Miss Beautiful Skin का खिताब जीता।

वही 22 सितम्बर 2021 को वह Miss Beach Body, Miss Beautiful Smile, Miss Photogenic और Miss Talented की फाइनलिस्ट रही। फिर उन्होंने Miss Diwa 2021 का खिताब मिला।

हरनाज़ संधू मिस यूनिवर्स 2021 खिताब

हरनाज़ संधू ने सभी प्रतियोगिताओ मे अपनी जगह बनाते हुए 79 अन्य प्रतियोगियों को पछाड़ते हुए Miss Diwa Universe 2021 का ताज़ अपने नाम कर लिया। इस प्रतियोगिता मे जयपुर की सोनल कुकरेजा ने प्रथम रनर अपकी ट्रॉफी जीती और पुणे की रितिका ख्तनानी को Miss Diwa Supernational 2022 का ताज़ मिला।

यह Diwa का ख़िताब एक स्टार स्टडेड इवेंट के दौरान दिया गया जहाँ पर कृति सेनन, मलाईका अरोडा, कई फैशन जगत के नामी लोगो और बॉलीवुड के लोकप्रिय लोग शामिल थे।

जब शो के होस्ट स्टीव हार्वे ने हरनाज़ को Miss Universe का ताज़ पहनाने की घोषणा की तो पूरा स्टेडियम ख़ुशी से झुमने लगा, इसके बाद Miss Maxico एंड्रिया मेजा ने हरनाज़ कौर संधू को Miss Universe 2021 का ताज़ पहनाया  जिसके वह भावुक हो गयी।

हरनाज़ संधू के पुरुस्कार व उपलब्धियां

  • इन्होने 2017 मे Times Fresh Face Miss Chandigarh 2017 का खिताब जीता था, इसके साथ ही Miss India 2017 का खिताब भी अपने नाम किया था।
  • वर्ष 2018 मे Miss Max Emergaing Star 2018 का खिताब जीता।
  • इसके बाद वर्ष 2019 मे हरनाज ने Femina Miss India 2019 का ख़िताब जीता।
  • Miss Diwa Universe 2021 का खिताब अपने नाम किया।

हरनाज़ संधू की फिल्मे

हरनाज़ संधू ने अपनी पढाई और पेजेंट के समय कई फिल्मे भी की। वह “यारा दियां पू बारां” व “बाई जी कुट्टगे” जैसी फिल्मो मे अभिनय किया।

हरनाज़ का दुलेपन के कारण मजाक बनता था

हरनाज़ 17 साल की आयु तक बहुत Introvert थी। इसके साथ ही वह बहुत दुबली पतली हुआ करती थी जिस वजह से उनके स्कूल के साथी हरनाज़ का मजाक बनाते थे इसलिए कुछ समय तक वह डिप्रेशन मे रही। उनके परिवार के लोगो ने हमेशा उनका साथ दिया।

वह खाने की बहुत शौक़ीन है लेकिन अपनी fitness का पूरा ख्याल रखती है। एक इंटरव्यू के समय उन्होंने बताया था कि वह अपनी पसंद की सभी चीज़े खाती है, परन्तु कभी भी वर्कआउट करना नहीं भूलती है।

वह कहती हर किसी को अपनी पसंद का खाना खाना चाहिये लेकिन इसके साथ वर्कआउट पर भी ध्यान देना चाहिये ताकि बॉडी परफेक्ट रहे।

हरनाज़ संधू बनी तीसरी भारतीय मिस यूनिवर्स

भारत ने पहले दो बार मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता मे अपनी जगह बनायीं थी। वही वर्ष 2021 मे भारत की हरनाज़ कौर संधू ने मिस यूनिवर्स का ताज़ जीतकर तीसरी बार विजेता बना दिया है।

वर्ष 1994 मे अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने सबसे पहला खिताब हासिल किया था और उनके बाद वर्ष 2000 मे लारा दत्ता ने इस ताज़ को अपने नाम किया।

FAQ – हरनाज़ संधू

प्रश्न- हरनाज़ संधू का जन्म कब हुआ?

उत्तर- 2 मार्च 2000

प्रश्न- हरनाज़ संधू की उम्र क्या है?

उत्तर- 21 वर्ष

प्रश्न- हरनाज़ कौर संधू ने किन फिल्मो मे अभिनय किया है?

उत्तर- “यारा दियां पू बारां” व “बाई जी कुट्टगे”

प्रश्न- हरनाज़ कौर संधू ने अपनी पढाई कहाँ से की?

उत्तर- शिवालिक पब्लिक स्कूल व गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज

प्रश्न- हरनाज़ संधू ने कौन सा खिताब जीता है?

उत्तर- Miss Universe 2021

निष्कर्ष

आज हमने इस आर्टिकल मे आपको हरनाज़ संधू का जीवन परिचय (Harnaaz Sandhu Biography in Hindi) और उनसे जुडी अन्य सभी जानकारी देने की कोशिश की है। आशा है आपको यह आर्टिकल पसंद आयेगा।

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो हमारे इस पोस्ट को अपने दोस्तों के बीच जरुर शेयर करें और हमे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं कि आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा।

Leave a Reply