भारत मे कुल कितने राज्य हैं? | Bharat Me Kul Kitne Rajya Hai

हमारा देश भारत वर्तमान में दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों में से एक है जो जनसंख्या की दृष्टि से दुनिया का दूसरा व क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश की है। जब हमारे देश भारत को 1947 में ब्रिटिश राज से आजादी मिली थी तो भारत के दो हिस्से कर दिए गए थे और भारत से एक नया देश निकाला गया था जिसका नाम था पाकिस्तान!

सरदार पटेल व कई अन्य महान लोगों की वजह से भारत की सैकड़ों रियासतें मिलकर राज्य में बदली और वर्तमान भारत का निर्माण हुआ। कई कारणों के चलते भारत में राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों की संख्या में लगातार बदलाव होता रहा है तो ऐसे में हर किसी के मन में यह सवाल आना जायज है कि वर्तमान में आखिर ‘भारत में कुल कितने राज्य हैं’ (Bharat Me Kul Kitne Rajya Hai)? अगर आपके दिमाग में भी है सवाल है तो चलिए आज इसका जवाब जानते हैं।

Bharat Me Kul Kitne Rajya Hai
Bharat Me Kul Kitne Rajya Hai

भारत मे कुल कितने राज्य हैं – Bharat Me Kul Kitne Rajya Hai?

ब्रिटिश राज से 1947 में आजादी मिलने के तुरंत बाद ही पाकिस्तान देश से अलग हुए। उसके बाद देश मे सैकड़ो छोटी बड़ी रियासते बची। इनमे से कुछ रियासतें पाकिस्तान के साथ भी जाना चाहती थी लेकिन सरदार पटेल जैसे महानपुरुष की वजह से हमे आज का भारत मिला। भारत में वर्तमान में मौजूद सभी राज्य कई रियासतों को मिलाकर बनाये गए हैं।

रियासतो व शासनों से लोकतांत्रिक राज्यो के बनने के बाद भी समय समय पर राज्यो व केंद्र शासित प्रदेशों की संख्या में बदलाव आते रहे हैं। उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड को अलग करके एक अलग राज्य बनाया गया था और आंध्रप्रदेश को तेलंगाना से अलग करके एक अलग राज्य बनाया गया था। इसी तरह से 370 हटने के बाद भी राज्यो व केंद्र शासित प्रदेशो की संख्या में बदलाव आया।

अब इस स्थिति में सवाल उठता हैं कि आखिर वर्तमान में ‘भारत मे कुल कितने राज्य है’ (Bharat Me Kul Kitne Rajya Hain)’ तो इसका जवाब होगा 28! जी हां, वर्तमान में भारत मे करीब कुल राज्य और 9 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन 28 राज्यों में से हैं क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है तो जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है। एक रोचक बात यह है कि उत्तर प्रदेश की आबादी वर्तमान में करीब 24 करोड़ से अधिक हैं जो दुनिया के कई बड़े देशों की जनसंख्या से भी ज्यादा है। भारत में मौजूद 28 राज्य व उनकी राजधानी कुछ इस प्रकार हैं:

क्र स.राज्य का नामराजधानी
1आंध्र प्रदेशअमरावती
2अरुणांचल प्रदेशईटानगर
3असमदिसपुर
4बिहारपटना
5छत्तीसगढ़रायपुर
6गोवापणजी
7गुजरातगांधीनगर
8हरियाणाचंडीगढ़
9हिमाचल प्रदेशशिमला
10झारखंडरांची
11कर्नाटकबैंगलोर
12केरलतिरुवनन्तपुरम
13मध्य प्रदेशभोपाल
14महाराष्ट्रमुम्बई
15मणिपुरइम्फाल
16मेघालयशिलोंग
17मिजोरमआइजोल
18नागालैंडकोहिमा
19ओड़िसाभुवनेश्वर
20पंजाबचंडीगढ़
21राजस्थानजयपुर
22सिक्किमगंगटोक
23तमिलनाडुचेन्नई
24त्रिपुराहैदराबाद
25तेलंगानाअगरतला
26उत्तर प्रदेशलखनऊ
27उत्तराखंडदेहरादून
28पश्चिम बंगालकोलकाता

भारत के सभी राज्यो की जानकारी हिंदी में

आंध्र प्रदेश : आंध्र प्रदेश देश के दक्षिणी पूर्वी हिस्से में स्थित हैं। आंध्र प्रदेश का इतिहास काफी सम्रद्ध रहा हैं। कुछ सालों पहले तक आंध्र प्रदेश काफी बढ़ा हुआ करता था लेकिन साल 2014 में इससे एक अलग राज्य काटा गया जिसका नाम तेलंगाना रखा गया।

अरुणांचल प्रदेश : अरुणांचल प्रदेश भारत के उत्तरी पूर्वी हिस्से में बसा हुआ एक कम आबादी वाला लेकिन खूबसूरत राज्य हैं। अपनी सुंदरता की वजह से अरुणांचल प्रदेश पूरी दुनिया मे लोकप्रिय हैं। इस राज्य को उगते सूरज की भूमि भी कहा जाता हैं। अरुणांचल प्रदेश में काफी जंगल व हरियाली हैं।

असम : असम के उत्तरी पूर्वी भारत में स्थित राज्यों में से एक है। असम देश के उन राज्य में से एक हैं जिन्होंने देश को सबसे अधिक गोल्ड मेडल व बेहतरीन कलाकार प्रदान किये है। असम को भारत का उत्तरी द्वार भी माना जाता है। यह राज्य देश के सबसे खूबसूरत राज्यो में से एक है।

बिहार : बिहार जनसंख्या और जनसंख्या घनत्व की दृष्टि से देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक है। ऐतिहासिक रूप से बिहार को देश के सबसे संगठन राज्य में से एक माना जाता है क्योंकि यही वह राज्य है जहां से देश के सबसे बड़े साम्राज्य की शुरुआत हुई। बौद्ध और जैन धर्म के साथ इस राज्य का गहरा नाता है। सांस्कृतिक दृष्टि से भी बिहार वाकई में एक धनवान राज्य है।

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ ऐतिहासिक रूप से देश के सबसे समृद्ध राज्य में से एक है जो कई तरह की जनजातियों और जीव जंतुओं का वास हैं। प्राकृतिक तौर पर भी छत्तीसगढ़ देश के सबसे महत्वपूर्ण राज्य में से एक है जहां हर साल हजारों यात्री भ्रमण हेतु जाते हैं।

गोवा : गोवा देश के उन राज्य में से एक है जिसकी सुंदरता की लोकप्रियता ना केवल देश बल्कि विदेशों तक में भी है। गोवा के किनारे से अरब सागर अर्थ है जिसकी वजह से यह है देश के सबसे अधिक भ्रमण किए जाने वाले राज्य में से एक है। गोवा की इकोनॉमी में सबसे बड़ा योगदान टूरिज्म का ही है।

गुजरात : गुजरात देश के सबसे मजबूत आर्थिक स्थिति वाले राज्यों में से एक है जिसने देश को कई उद्योगपति और व्यवसाई दिया है लेकिन गुजरात का नाम केवल पैसे की वजह से नहीं बल्कि यहां की संस्कृति और आस्था की वजह से लोकप्रिय है। गुजरात में कई धर्म के अनुयाई साथ मिलजुल कर रहते हैं और यहां पर सभी धर्मों को मानने वाले लोग मौजुद हैं।

हरियाणा : एग्रीकल्चर के क्षेत्र में हरियाणा देश के सबसे आगे आने वाले राज्य में से एक है जो कई अन्य राज्यों को भी अनाज प्रदान करता है। सांस्कृतिक तौर पर भी हरियाणा किसी अन्य राज्य से पीछे नहीं है और अगर बात की जाए विकास की तो वर्तमान में हरियाणा देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते हुए राज्य में से एक है।

हिमाचल प्रदेश : हिमाचल प्रदेश देश के उन राज्य में से एक है जहां सबसे अधिक पर्यटक जाते हैं जिसकी वजह है इस राज्य की सुंदरता है। पहाड़ों में बसे हुए इस राज्य में एक से बढ़कर एक पर्यटन स्थल है और इसके अलावा कई प्रकार की फसले देश विदेश में पहुंचाने में भी इस राज्य का अहम योगदान है।

झारखंड : झारखंड को देश के सबसे समृद्ध राज्य में से एक माना जाता है जिसका मुख्य कारण यहां पर काफी अधिक मात्रा में मूल्यवान खनिजों का पाया जाना है। झारखंड में कई तरह की जनजातियां भी निवास करती है। इसके अलावा प्राकृतिक सुंदरता के मामले में भी झारखंड किसी अन्य राज्य से पीछे नहीं हैं।

कर्नाटक : कर्नाटक देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते हुए राज्य में से एक है और राज्य की राजधानी बेंगलुरु प्रौद्योगिक तौर पर दुनिया के सबसे तेजी से आगे बढ़ते हुए शहरों में से एक है। लेकिन केवल तकनीकि का कोई भी की वजह से ही नहीं बल्कि प्राकृतिक और सांस्कृतिक तौर पर भी कर्नाटक को काफी लोकप्रियता प्राप्त है।

केरल : केरल का भगवान का राज्य कहा जाता है और इस राज्य के बारे में मान्यता है कि यह राज्य भगवान परशुराम के द्वारा निर्मित किया गया है। अपनी संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य की वजह से केरल को पूरी दुनिया में लोकप्रियता प्राप्त है।

मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश को भारत का दिल कहा जाता है और सांस्कृतिक तौर पर यह राज्य काफी विकसित है। मध्य प्रदेश देश के 1 राज्यों में से एक है जहां कई तरह के जीव जंतु पाए जाते हैं और उन्हें देखने के लिए देश-विदेश से भी काफी पर्यटक आते हैं।

महाराष्ट्र : इकोनॉमी तौर पर वर्तमान में महाराष्ट्र देश के सबसे बड़े राज्य में से एक है और साथ ही संस्कृति व सभ्यता के मामले में महाराष्ट्र किसी से कम नहीं है। महाराष्ट्र एक ऐसा राज्य है जहां पर कई धर्मों के अनुयाई आपस में मिल जुल कर रहते हैं।

मणिपुर : मणिपुर देश के सबसे खूबसूरत राज्य में से एक है जिसे भारत का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। मणिपुर में काफी सारे जंगल में उद्यान मौजूद है जिन्हें देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं।

मेघालय : उत्तरी पूर्वी भारत में स्थित राज्य मेघालय पड़ोसी देश बांग्लादेश के मैदानों से असम घाटी को विभाजित करता है। कम आबादी वाला यह राज्य प्राकृतिक खूबसूरती के मामले में देश के किसी अन्य राज्य से कम नहीं है।

मिजोरम : इस बात में कोई दो राय नहीं कि उत्तरी पूर्वी भारत प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है और उसका ही एक हिस्सा मिजोरम राज्य भी हैं। सालों से मिजोरम पर्यटकों के लिए एक आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

नागालैंड : देश के उत्तरी पूर्वी भाग में स्थित राज्य नागालैंड में कई पहाड़िया मौजूद है जिसकी वजह से यह राज्य पर्यटकों के लिए एक आकर्षण का केंद्र देता है लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से हुई है राज्य अपना एक अलग महत्व रखता है।

ओड़िसा : ओडिशा देश के उन राज्यों में से एक है जहां सबसे अधिक जनजातिय व आदिवासी लोग निवास करते हैं। प्राकृतिक सौंदर्य के मामले में तो उड़ीसा आगे है ही सही लेकिन खनिज समृद्धि भी ओड़िसा में काफी हैं।

पंजाब : एग्रीकल्चरल डेवलपमेंट की दृष्टि से देश के सबसे आगे आने वाले राज्यों में से एक पंजाब भी हैं। पंजाब राज्य में से एक है जहां सबसे ज्यादा गेहूं उगाया जाता है और पंजाब के द्वारा कई अन्य राज्यों को भी गेहूं प्रदान किया जाता हैं। इसके अलावा सांस्कृतिक तौर पर भी यह एक विकसित राज्य है।

राजस्थान : राजा महाराजाओं की धरती कहलाने वाला राजस्थान देश के कई मजबूत व लोकप्रिय शासकों की जन्मभूमि रहा है। राजस्थान में विश्व प्रसिद्ध स्थल का मरुस्थल स्थित है और इसके अलावा यह देश की सबसे मजबूत इकोनामी वाले राज्य में से एक भी है। राजस्थान में कई किले व उद्यारण मौजूद हैं जिन्हें देखने देश-विदेश से लाखों पर्यटक हर साल आते हैं।

सिक्किम : अनगिनत मठो के लिए पूरे देश मे लोकप्रिय राज्य सिक्किम उत्तरी पूर्वी भारत में स्थित है। प्राकृतिक सौंदर्य के मामले में यह राज्य किसी अन्य राज्य से कम नहीं हैं और इसके अलावा सिक्किम में मौजूद कई सांस्कृतिक विरासत भी पर्यटकों के लिए एक आकर्षण बने हुए हैं।

तमिलनाडु : दक्षिण भारत में स्थित राज्य तमिलनाडु वर्तमान में देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्यों की लिस्ट में शामिल है और तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई देश के 4 सबसे बड़े नगरों में से एक भी है।

त्रिपुरा : उत्तरी पूर्वी भारत में स्थित राज्य त्रिपुरा मैं केवल प्राकृतिक तौर पर काफी सुंदर है बल्कि वास्तुकला के लिए भी इस राज्य को पूरी दुनिया में लोकप्रियता प्राप्त है।

तेलंगाना : तेलंगाना पहले आंध्र प्रदेश का ही हिस्सा हुआ करता था लेकिन कुछ सालों पहले स्थाई लोगों की मांग की वजह से इसे एक अलग राज्य का दर्जा दिया गया।

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश जनसंख्या की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा राज्य है जहा वर्तमान में करीब 20 करोड़ से भी अधिक जनसंख्या निवास करती है। इकोनामिक तौर पर भी उत्तर प्रदेश देश के मजबूत राज्य में से एक है। प्रदेश के किस राज्य है जहां कई धर्मों के अनुयाई आपस में मिल जुल कर रहते हैं व एक दूसरे के धर्मों का सम्मान करते हैं।

उत्तराखंड : उत्तराखंड को देश की देवभूमि माना जाता है जहां पर सनातन धर्म के कई तीर्थ स्थल मौजूद हैं। प्राकृतिक सौंदर्य के मामले में उत्तराखंड देश के सबसे महत्वपूर्ण राज्य में से एक है लेकिन इसके अलावा सुरक्षा के तौर पर भी है एक महत्वपूर्ण राज्य है।

पश्चिम बंगाल : पश्चिम बंगाल सांस्कृतिक रूप से देश के सबसे धनी राज्य में से एक हैं। पश्चिम बंगाल में कई धर्मो के अनुयाई एक साथ मिलजुल कर रहते हैं। गंगासागर के निकट होने की वजह से यह राज्य पर्यटकों के लिए भी एक आकर्षण का केंद्र है।

यहा हमने आपको Bharat Me Kul Kitne Rajya Hai सवाल का जवाब देते हुए सभी राज्यो के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी हैं। लेकिन भारत मे 28 राज्य के अलावा कुछ केंद्र शासित प्रदेश की है तो चलिये उनके बारे में जानते हैं।

भारत मे कितने केंद्र शासित प्रदेश हैं – Bharat Me Kul Kitne Kendra Shasit Pradesh Hai?

भारत मे मौजूद सभी राज्यो में अपना एक अलग शासन होता हैं लेकिन कुछ ऐसी जगह भी होती हैं जहां केंद्र का शासन होता हैं और इन जगह या राज्यो को केंद्र शासित प्रदेश कहा जाता हैं। भारत में आज के समय में 9 केंद्र शासित प्रदेश मौजूद है। वर्तमान में भारत मे मौजूद केंद्र शासित प्रदेश कुछ इस प्रकार हैं:

क्रम संख्याकेंद्र शासित प्रदेश  का नामराजधानी
1अंडमान व निकोबार द्वीपपोर्ट ब्लेयर
2चंडीगढ़चंडीगढ़
3दादरा और नगरदमन
4दमन और दीवदमन
5दिल्लीदिल्ली
6लद्दाखलेह
7लक्षद्वीपकवरत्ती
8जम्मू और कश्मीरश्रीनगर
9पांडुचेरीपांडुचेरी

भारत के राज्यो से संबंधित कुछ लोकप्रिय प्रश्न और उत्तर – FAQ

अगर आप किसी कॉन्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे हो तो आपको भारत के सभी राज्यों के बारे में पर्याप्त जानकारी होनी चाहिए। भारत के राज्य से संबंधित जो प्रश्न सबसे अधिक पूछे जाते हैं वह कुछ इस प्रकार है:

प्रश्न : भारत में वर्तमान में कुल कितने राज्य हैं?

उत्तर : 28

प्रश्न : भारत में कुल कितने केंद्र शासित प्रदेश है?

उत्तर : 9

प्रश्न : भारत की राजधानी क्या है?

उत्तर : दिल्ली

प्रश्न : भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य कौन सा है?

उत्तर : उत्तर प्रदेश

प्रश्न : भारत में सबसे अधिक क्षेत्रफल वाला राज्य कौन सा है?

उत्तर : राजस्थान

उम्मीद हैं आपको यह लेख पसन्द आया होगा। इस लेख में हमने एक बेहद ही लोकप्रिय सवाल ‘भारत में कुल कितने राज्य हैं‘ (Bharat Me Kul Kitne Rajya Hai) का जवाब दिया हैं। अगर आपके दिमाग में इस लेख से संबंधित कोई सवाल चल रहा है तो आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं इस लेख को whatsapp और facebook मे शेर भी करे।

Leave a Reply