Mi कहाँ की कंपनी है? | Mi Kaha Ki Company Hai

नमस्कार दोस्तों, कैसे हो आप सभी? आज के इस पोस्ट में हम Mi Kaha Ki Company Hai? इस बारे में बात करने वाले है। आज से पहले आपने जरूर ही Mi शब्द को सुना होगा। लेकिन क्या आपको पता है कि Mi कहाँ की कंपनी है। यदि आपको जानना है कि Mi किस देश की कंपनी है, Mi क्या है, Mi का फ़ोन कैसा होता है, आदि तो यह पोस्ट आपके सवालो का जवाब दे सकता है।

आज हम इस पोस्ट में आपको Mi की पूरी जानकारी देने वाले है। Mi की जानकारी को जानने के लिए आपको इस पोस्ट को एक बार पूरा जरूर पढ़ना होगा।

Mi Kaha Ki Company Hai
Mi Kaha Ki Company Hai

Mi क्या है?

हम Mi के बारे में जानकारी देने से पहले आपको यह बता दे कि Mi क्या है? Mi इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को डिजाइनर और निर्माण करने वाली कंपनी है। Mi ऐसे उपकरण को ज्यादा बनाती है जो लोगो के दिनचर्या में इस्तेमाल होता है जैसे- स्मार्टफोन, घरेलू सामान, सॉफ्टवेयर, टेलीविजन, टॉर्च, वायु शोधक, आदि।

Mi कहाँ की कंपनी है? | Mi Kaha Ki Company Hai

क्या आपको पता है कि Mi कहाँ की कंपनी है? इस पोस्ट का भी सबसे बड़ा सवाल यही है कि Mi Kaha Ki Company Hai? हम आपको बता दे की Mi चाइना की कंपनी है।

Mi चाइना की मल्टीनेशनल कंपनी है। इस Mi कंपनी को सन 2010 में ही स्थापित कर दिया गया था। Mi कंपनी का मुख्यालय (Headquarter) हैडियन जिला, बीजिंग, चीन में स्थित है।

Mi का मालिक कौन है?

यदि आपके मन में यह सवाल आ रहा है कि Mi का मालिक कौन है तो हम आपको बता दे कि Mi का मालिक Lei Jun है। Lei Jun ने Mi से पहले भी कई कंपनी को शुरू किया है, उसका मालिक रहा है, और उसको बेच दिया है।

Lei Jun ने सन 1988 में Kingsoft और इसके साथ ही Joyo.com को स्थापित किया था। कुछ समय के बाद सन 2004 में इन दोनो कंपनी को अमेज़न ने 75 मिलियन डॉलर में खरीद लिया। जब Lei Jun की उम्र 40 साल की हो गई थी तब उन्होंने Mi कंपनी को शुरू किया। इस समय Lei Jun एक अरबपति है।

Mi का फोन कहां बनता है?

बहुत से लोगो का यह भी सवाल होता है कि Mi का फोन कहां बनता है? हम आपको बता दे कि Mi का फोन चीन में बनाया जाता है।

यदि हम Xiaomi india की माने तो करीब 99% Mi फोन हमारे देश भारत में बनाया जाता है। मुरलीकृष्णन जो की मुख्य परिचालन अधिकारी Xiaomi India के है उन्होंने कहा, हम हर एक सेकंड में तीन फोन को बना लेते है। Xiaomi India के फोन ताइवानी की दिग्गज फॉक्सकॉन (Foxconn) द्वारा निर्मित किया जाता है।

Xiaomi india का यह भी कहना है कि हमने भारत के बने फोन को बांग्लादेश और नेपाल में निर्यात करना शुरू कर दिया है। Xiaomi india कंपनी का फैक्ट्री भारत के इन स्थान पर मौजूद है: तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश।

Mi फोन की खासियत?

  • Mi फोन का प्रोसेस काफी अच्छा होता है। जिसके कारण Mi का फोन कभी हैंग नहीं करता है।
  • Mi फोन का डिस्प्ले भी काफी अच्छा होता है। अन्य मोबाइल जो Mi के दाम पर मिलता है। उससे काफी अच्छा होता है।
  • Mi फ़ोन का सर्विस सेंटर काफी जगह मौजूद होता है। यदि आपको कभी Mi के सर्विस सेंटर जाना हुआ तो बहुत ही आसानी से जा सकते है।
  • पैसे के हिसाब से Mi फोन का बैटरी और चार्जर भी काफी हद तक अच्छा होता है।
  • Mi फोन का ऑपरेटिंग सिस्टम MIUI भी काफी हद तक सही ही होता है।
  • Mi फोन का दाम काफी कम होता है, बनाने के लागत के आस पास फ़ोन का दाम होता है।

Mi फोन की कमियां

  • Mi के फोन में हद से ज्यादा विज्ञापन देखने को मिलता है।
  • Mi फोन के कई यूजर्स ने दावा किया है कि Mi का फोन उनके पर्सनल डिटेल्स को चुरा के चीन के सर्वर पर भेजता है।
  • फोन का वजन थोड़ी ज्यादा होता है।
  • Mi फोन का ऑपरेटिंग सिस्टम MIUI काफी स्लो होता है। इसके साथ ही MIUI फ़ोन में प्रॉब्लम भी करता रहता है।
  • काफी लोगों को Mi के फोन का डिज़ाइन पसंद नहीं आता है।

Mi का इतिहास

दिनांक 6 अप्रैल 2010, जब Lei Jun के साथ अन्य 6 लोगो ने मिल करके mi कंपनी को शुरू किया। हम आपको बता दे कि यह 6 लोग भी काफी अच्छे पद पर काम कर रहे थे।

दिनांक 16 अगस्त 2010 जब mi कंपनी ने अपना खुद का ऑपरेटिंग सिस्टम बाजार में उतारा। ऑपरेटिंग सिस्टम का नाम MIUI है।

सन 2010 में ही mi कंपनी ने करीब 41 मिलियन डॉलर का फंड हासिल कर लिया। इतना फंड हासिल करने के बाद कंपनी ने अपना खुद का फोन बनाना शुरू कर दिया।

यह समय था अगस्त 2011 का जब Mi कंपनी ने अपना पहला फोन Xiaomi Mi1 को चीन के बाजार में उतारा। अपने पहले फोन को लॉन्च करने के करीब 4 महीने बाद ही दिसंबर 2011 में कंपनी ने फिर से 90 मिलियन डॉलर के फंड को हासिल किया।

इसके बाद कंपनी आगे बढ़ती रही और फंड मिलता रहा। अगस्त 2013 जब mi कंपनी ने Hugo Barra को नौकरी पर रखा। Hugo Barra ने Google में काम किया था। Google में यह Android मंच के लिए उत्पाद प्रबंधन के पद पर नियुक्त थे।

फरवरी 2014 यह समय mi (Xiaomi) के लिए काफी खास है क्योंकि इसी समय Mi ने तय किया था कि वह चीन से निकल करके एक इंटरनेशनल कंपनी बनेगी। उस समय Mi का मुख्यालय सिंगापुर में तय किया गया था।

इसके बाद क्या था, कंपनी को फंड मिलता रहा, कंपनी अपने मोबाइल फ़ोन को बाजार में लाती रही। अब इस समय एक बहुत बड़ी इंटरनेशनल उपकरण बनाने वाली कंपनी बन गई।

Mi कंपनी भारत में कब आई?

भारत में Mi कंपनी सन 2014 में आई थी। Xiaomi ने भारत में अपना पहला फ़ोन 15 जुलाई 2014 को लॉन्च किया था। शुरू में Mi अपने फोन को ऑनलाइन flipkart और amazon पर फ्लैश सेल में बेचा करता था। लोगो को Mi कंपनी का फोन काफी पसंद आया क्योंकि इस फोन का दाम काफी कम था और फीचर काफी ज्यादा था।

भारत में Mi कंपनी को सफल बनने में मनु कुमार जैन ने बहुत बड़ा योगदान दिया है। मनु कुमार जैन Xiaomi india के हेड भी है। भारत के स्मार्टफोन बाजार का करीब 23% Mi ने अपना बना लिया है।

Mi कंपनी की जानकारी

Mi कंपनी दुनिया में मोबाइल फोन बनाने के लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है। पहले नंबर पर सैमसंग कंपनी है। सन 2020 में Mi कंपनी करीब 146.3 मिलियन स्मार्टफोन को बिच दिया था।

हम आपको बता दें कि Xiaomi और Mi एक ही कंपनी का नाम है। Xiaomi का मलतब बाजरा और चावल होता है।

साल 2020 में Mi कंपनी का आय (revenue) करीब 43.36 अरब डॉलर का था। MIUI Mi कंपनी का एक ऑपरेटिंग सिस्टम है। हम आपको बता दे कि MIUI के करीब 450 करोड़ अगस्त 2021 में सक्रिय उपयोगकर्ता रहे है। हम आपको बता दे कि Xiaomi india में करीब 30 हजार लोग काम करते है।

Mi के अन्य ब्रांड कौन कौन से है?

हम आपको बता दे कि Mi और Xiaomi एक ही कंपनी का नाम है। Xiaomi कंपनी के Logo में Mi को दिखाया जाता है। क्या आपको यह पता है कि मोबाइल इंडस्ट्री में कौन-कौन सी कंपनी है जो Mi की sub-brand है।

यह कंपनियां कुछ इस तरह से है: Redmi, Poco, Xiaomi, Black Shark, आदि। Redmi, Poco, Xiaomi, Black Shark, आदि कंपनी के नाम को सुनने के बाद लोगो को लगता है की यह सभी कंपनी अलग-अलग है। लेकिन असली सच क्या है हमें आपको इस लेख में बता दिया।

Mi कंपनी क्यों शुरू किया गया?

Lei Jun जो की Mi के मालिक है, उन्हें बाजार में मिल रहा फोन बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा था। वह जिस तरह का फोन चाह रहे थे वैसा फोन उन्हें मिल ही नहीं रहा था। उसी समय उन्हें खुद का फोन बनाने का विचार आया। उन्हें यह भी मालूम था की आने वाले समय में मोबाइल फोन की मांग कितना बढ़ जाएगा। तो इस तरह से Mi कंपनी की शुरुआत हुई।

क्या Mi का फोन लेना चाहिए?

क्या आपके मन में यह सवाल है कि आपको Mi कंपनी का फ़ोन लेना चाहिए या नहीं? तो इसका जवाब हाँ और ना दोनों है। चलिए इसको अच्छे से समझते है।

Mi का फ़ोन लेना का कारण- फोन काफी सस्ता होता है, फोन पैसे के हिसाब से सही होता है, कम पैसे में ज्यादा फीचर मिल जाता है, सॉफ्टवेयर में अपडेट भी समय-समय पर मिलता है, भारत में कई लोग इसे पसंद भी करते है, आदि।

Mi फोन न लेने का कारण- Mi चीन की कंपनी है, इसमें पर्सनल डाटा की चोरी की खबर सुनने को मिलता है, डाटा चीन के सर्वर पर चला जाता है, Mi फोन में विज्ञापन काफी ज्यादा देखने को मिलता है, लुक काफी सिंपल सा होता है, आदि।

अब आप स्वयं तय कर सकते है कि Mi कंपनी का फोन लेना चाहिए या नहीं। यदि आपको लेने का मन हो तो आप ले सकते है।

Mi कंपनी कैसे सफल कंपनी बन गई?

क्या आप यह जानना चाहते है कि Xiaomi (Mi) कंपनी कैसे एक सफल कंपनी बन गई। चलिए हम आपको इस लेख में यह भी बता दे रहे है कि Xiaomi (Mi) कंपनी कैसे सफल हो गई।

किसी भी बिज़नेस का सफल होना, उस बिज़नेस के मालिक और बड़े पद पर मौजूद लोगो पर निर्भर करता है। Xiaomi कंपनी के मालिक leu ने पहले भी दो कंपनी को शुरू किया था और सफल बनाया था।

इसके साथ ही इस कंपनी के अन्य 6 लोग जो इस कंपनी के शुरुआत से ही इसके साथ थे वह भी अन्य बड़ी-बड़ी कंपनी में बड़े-बड़े पद पर काम कर चुके थे। इसके साथ ही Xiaomi कंपनी का फोन काफी सही हुआ करता था। ज्यादा फीचर होने के बावजूद फोन का दाम बहुत ज्यादा कम था।

यही मुख्य कारण थे जिससे Xiaomi एक बड़ी और सफल कंपनी बन पाई।

Mi कंपनी के बारे में कुछ प्रश्न और उत्तर

प्रश्न- Mi कहाँ की कंपनी है?

उत्तर- Mi चीन देश की कंपनी हैं

प्रश्न- Mi का मुख्यालय कहांँ पर स्थित हैं?

उत्तर- चीन देश के विंचिंग शहर में स्थित है।

प्रश्न- Mi फोन का मुख्यालय भारत में कहाँ पर स्थित है?

उत्तर- बेंगलुरु शहर में स्थित है।

प्रश्न- Mi कंपनी की भारत में शुरुआत कब हुई?

उत्तर-15 जुलाई 2014 को।

निष्कर्ष

तो दोस्तों, आपको इस लेख से क्या जानने को मिला? इस लेख में हमने आपको Mi के बारे में बताया। हमने आपको बताया कि Mi क्या है, Mi Kaha Ki Company Hai, Mi का मालिक कौन है, Mi कंपनी भारत में कैसे आई, आदि।

इस समय बहुत से लोग Mi का फोन तो लेते है लेकिन उन्हें Xiaomi (Mi) के बारे में जानकारी नहीं होता है। यह पोस्ट Xiaomi के बारे में जानने में काफी मदद कर सकती है। यदि किसी को इस लेख की जरूरत हो तो आप उनके साथ जरूर शेयर करे।

हमने अपनी तरफ से आपको mi की पूरी जानकारी दी है। यदि अभी आपका mi से जुड़ा कोई सवाल है तो आप कमेंट करके हमसे सीधे पूछ सकते है। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

Leave a Reply